जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में दो डॉक्टरों और एक फार्मासिस्ट को किया निलंबित

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में दो डॉक्टरों और एक फार्मासिस्ट को किया निलंबित

वाराणसी (जनवार्ता) : जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिंडरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो चिकित्सकों, डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. अरविंद, तथा फार्मासिस्ट अभिमन्यु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों और फार्मासिस्ट से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ को निर्देश दिया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाएं या वैकल्पिक दवाओं का सुझाव दिया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की कमी, दवा वितरण में अनियमितता और स्टाफ की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित जांच और मरीजों के लिए पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े   ट्रांसफार्मर में लगी आग,अफरातफरी का माहौल
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *