जनसमस्याओं के निस्तारण में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

जनसमस्याओं के निस्तारण में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  168 प्रार्थना पत्र प्राप्त

वाराणसी ( जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना औरयू समाधान का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

rajeshswari

इस दौरान कुल 168 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 102 राजस्व विभाग, 23 पुलिस विभाग, 26 विकास विभाग तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। इनमें से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, “जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर प्रकरण की व्यक्तिगत समीक्षा की जाएगी ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 05 लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह योजना दुर्घटनावश मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में किसान परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करती है, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी का आगमन आज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *