डॉ. राहुल सिंह को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

डॉ. राहुल सिंह को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कल्लीपुर, वाराणसी के युवा वैज्ञानिक डॉ. राहुल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “युवा वैज्ञानिक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

पुरस्कार स्वरूप डॉ. सिंह को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 1.10 लाख का चेक भेंट किया गया। इससे पहले वे महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौक माफी, पीपीगंज, गोरखपुर में भी बतौर कृषि प्रसार वैज्ञानिक सेवाएं दे चुके हैं। वहाँ उनके नेतृत्व में किसानों को कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने और उत्पादों के प्रचार-प्रसार में सराहनीय प्रगति हुई थी।

डॉ. सिंह को इससे पूर्व बेस्ट केवीके वैज्ञानिक पुरस्कार, ICAR के कई पुरस्कार, और G-20 सम्मेलन में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। उनके नाम तीन पेटेंट, 70 से अधिक शोध पत्र, चार पुस्तकें और सैकड़ों हिंदी व अंग्रेजी लेख प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही, वे 10 से अधिक राष्ट्रीय परियोजनाओं में भी योगदान दे चुके हैं।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या से परास्नातक करते हुए वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की INSPIRE फेलोशिप से भी सम्मानित हो चुके हैं।

डॉ. सिंह की यह उपलब्धि न केवल पूर्वांचल बल्कि संपूर्ण प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़े   दशाश्वमेध घाट पर वीर शहीदों की याद में जलाए गए आकाशदीप, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *