भरत मिलाप और एमएलसी चुनाव के चलते वाराणसी में 22 व 23  को बंद रहेंगे सभी स्कूल

भरत मिलाप और एमएलसी चुनाव के चलते वाराणसी में 22 व 23  को बंद रहेंगे सभी स्कूल

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद

वाराणसी (जनवार्ता)। जिले में ऐतिहासिक नाटी इमली भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव को देखते हुए 22 और 23 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

rajeshswari

22 अक्टूबर को नाटी इमली के प्रसिद्ध भरत मिलाप के अवसर पर जिलाधिकारी की ओर से घोषित स्थानीय अवकाश के कारण स्कूल बंद रहेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ जुटती है। ऐसे में यातायात और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वहीं, 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान होना है। निर्वाचन संबंधी निर्देशों के तहत इस दिन भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

यह आदेश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े   काशी से विकास का संकल्प: पीएम मोदी ने 52 योजनाओं की दी सौगात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *