विद्युत बिल राहत योजना ने किसानों को दी राहत, विभाग को मिला 3.84 लाख का राजस्व

विद्युत बिल राहत योजना ने किसानों को दी राहत, विभाग को मिला 3.84 लाख का राजस्व

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उगापुर उपखंड के ग्राम धौरहरा में लगे विशेष विद्युत कैंप का निरीक्षण मुख्य अभियंता महोदय ने किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता चिरईगांव, विकास खंड अधिकारी चोलापुर, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता भी मौजूद रहे।इस कैंप में 43 उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराया। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिलों पर भारी छूट का लाभ मिला, जिससे उन्हें वित्तीय राहत मिली।विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस एक दिवसीय कैंप के माध्यम से विभाग को 3 लाख 84 हजार रुपये का तत्काल राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राशि उपभोक्ताओं द्वारा छूट के बाद शेष बकाया राशि के भुगतान के रूप में प्राप्त हुई।मुख्य अभियंता  के उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस तरह के कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें और विभाग का बकाया राजस्व भी एकत्र हो सके। इससे विद्युत वितरण प्रणाली सुदृढ़ बनेगी।
उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपील की कि वे इस राहत योजना का लाभ लेकर अपना बकाया बिल चुकाएं और नियमित बिल भुगतानकर्ता बनें। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी इस योजना की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बनारस रेल इंजन कारखाना में “संडे ऑन साइकिल” अभियान की पहली वर्षगांठ पर भव्य साइकिल रैली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *