अत्याधुनिक मशीनों से मीडिया कर्मियों की आँखों की जाँच

अत्याधुनिक मशीनों से मीडिया कर्मियों की आँखों की जाँच

तीन दर्जन ने लिया नेत्रदान का संकल्प

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)  । काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू के नेत्र विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपी मौर्य के नेतृत्व में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों से पत्रकारों एवं उनके परिजनों की गहन आँखों की जाँच की।

शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रो. डॉ. आरपी मौर्य ने कहा कि आजकल स्क्रीन टाइम बढ़ने और मधुमेह जैसी जीवनशैली बीमारियों के कारण आँखों की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर जाँच न होने से कई बार रोग जटिल हो जाते हैं और रोशनी भी जा सकती है। उन्होंने सभी से मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील की। इस दौरान करीब तीन दर्जन पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने नेत्रदान का संकल्प-पत्र भरा।

शिविर में बीएचयू नेत्र विभाग के डॉ. संजय बसाक, डॉ. आशा, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. शुभांगी गुप्ता, डॉ. प्रेरणा चौधरी, डॉ. शालिनी रंजन, प्रियंका सिंह, अमितेश चन्द्रा, आशुतोष त्रिपाठी आदि चिकित्सकों ने सेवाएँ दीं।

काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने चिकित्सक दल को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शिविर के संयोजक शंकर चतुर्वेदी तथा संचालन क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया।

इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, योगेश गुप्त, केडीएन राय, बीबी यादव, राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्र, जयप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, हरीश शर्मा, कृष्ण बहादुर रावत, देवकुमार केशरी, रोहित चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, संजय गुप्ता, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, विजय शंकर गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार बंधु एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के मामले मे छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *