जापान से आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण लेकर लौटे किसानों का किया गया सम्मान

जापान से आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण लेकर लौटे किसानों का किया गया सम्मान

रमना में किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद और फलदार पौधे वितरित

वाराणसी (जनवार्ता)। ग्राम सभा रमना में मंगलवार को किसानों के लिए जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमित पटेल सहित क्षेत्र के किसानों को उन्नतिशील सब्जियों के बीज, जैविक खाद और विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित किए गए।

rajeshswari

इस दौरान किसानों को आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ के पौधे दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रयागराज की यूनाइटेड यूनिवर्सिटी से कृषि विभाग के स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र रावे ट्रेनिंग के तहत कार्यक्रम में पहुंचे थे। छात्रों ने किसानों के साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा सब्जियों के बीज भी लगाए।

कार्यक्रम में ओयेस्का योजना के तहत जापान जाकर आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान भी शामिल हुए। जापान से प्रशिक्षण लेकर लौटे किसानों ने वहां सीखी तकनीकों और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उनका सम्मान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए आईएफएस रवि सिंह के प्रति आभार जताया।

पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती ही भविष्य है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से अपने खेतों की मेड़ पर कम से कम एक फलदार पौधा लगाने की अपील की।

कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी के निदेशक ई. अमित सिंह समेत उपस्थित किसानों ने भी आईएफएस रवि सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   कुवैत से नई दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम और हाईजैक की धमकी

कार्यक्रम का संयोजन सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह ने किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *