42 लाख की साइबर ठगी करने वाले पिता पुत्रों समेत पांच गिरफ्तार

42 लाख की साइबर ठगी करने वाले पिता पुत्रों समेत पांच गिरफ्तार

साइबर सेल की टीम को धनबाद झारखंड से मिली सफलता

वाराणसी (जनवार्ता)  । साइबर क्राइम पुलिस में 42 लाख 50000 हजार की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को उसकी पांच सदस्यी टीम के साथ धनबाद झारखंड से गिरफ्तार किया है । पकड़े गये लोगों के पास से चार एंड्राइड मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, दो 41ए सीआरपीसी दिल्ली पुलिस की नोटिस, एक मुखिया की मोहर पैड के साथ, पांच ब्लैंक आधार अपडेशन फॉर्म, एक बिना नंबर की ब्रेजा कार तथा 66000 रुपया नगद बरामद किया है ।
पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल तथा एसीपी साइबर क्राइम विद्युत सक्सेना ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में चौबेपुर निवासी मदन मोहन मिश्रा ने साइबर क्राइम थाना में लिखित तहरीर दिया कि उनके बैंक खाते से साइबर ठगों के द्वारा 42 लाख 50000 हजार रुपयों की साइबर ठगी कर ली गई है । इसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट के माध्यम से कार्यवाही करते हुए धनबाद झारखंड से ठगी गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए लोगों में शमीम अंसारी  नसीम अंसारी, फखरुद्दीन उर्फ निरंजन, शहाबुद्दीन और लाल साहब मरांडी शामिल है । जिसमें शमीम अंसारी और नसीम अंसारी सगे भाई है, जबकि फखरुद्दीन उनके पिता जो कि गिरोह का सरगना है । सभी ग्राम कालाडाबर, पोस्ट बरवा थाना गोविंदपुर जनपद धनबाद झारखंड के रहने वाले हैं और शहाबुद्दीन अंसारी भी उपरोक्त पते है । जबकि साहब लाल मरांडी थाना निरसा जनपद धनबाद झारखंड का रहने वाला है  ।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि सर्वप्रथम वह एक फर्जी एपीके फाइल भेज कर बैंक खातों में अनाधिकृत रूप से पहुंच खातों में उपलब्ध पैसों का मूल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर कैश निकाल लेते हैं । इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड मुहर तथा आधार अपडेशन फॉर्म का अवैध रूप से प्रयोग करते हुए विभिन्न व्यक्तियों का आधार का पता आदि बदल दिया जाता है और इस आधार कार्ड के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाकर उनका प्रयोग इस तरह के साइबर साइबर अपराध में किया जाता है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक उदयवीर सिंह, उप निरीक्षक संजीव कनौजिया, गौरव तोमर, हेड कांस्टेबल गोपाल चौहान, कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह, सूर्यभान सिंह, दिलीप कुमार, देवेंद्र यादव आदि शामिल रहे ।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अनंत-राधिका की शादी 'पब्लिक इवेंट',12 से 15 जुलाई तक मुंबई के इन रास्तों पर नो एंट्री,ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *