पूर्व राज्यमंत्री ने किया एसआईआर मतदाता सूची वितरण

पूर्व राज्यमंत्री ने किया एसआईआर मतदाता सूची वितरण

वाराणसी (जनवार्ता) । समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची संशोधन अभियान को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। 

rajeshswari

शनिवार को बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता सुरेंद्र सिंह पटेल ने सेवापुरी तथा रोहनिया विधानसभा के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और सेक्टर प्रभारियों को एसआईआर मतदाता सूची का वितरण किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर ने की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 
“जिन बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची या एसआईआर सूची में छूट गया है, वे तुरंत अपना नाम दर्ज कराएं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी योग्य मतदाता चुनाव से वंचित न रहे।”

उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत वापसी का आह्वान करते हुए कहा, 
“कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें ताकि भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी हों।”

कार्यक्रम में नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व राज्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को अल्पाहार भी प्रदान किया। 

कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिन्द एवं रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख रामबालक पटेल, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उमाशंकर यादव, शिव कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष महिला सभा शशि यादव, गोपाल यादव प्रधान, राम प्रकाश मास्टर, राम सिंह यादव, श्री प्रकाश यादव, मुकेश पटेल, प्रगट नारायण सिंह, हीरालाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़े   BHU : देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी अब बूथ स्तर पर मतदाता सूची संशोधन और नए मतदाताओं को जोड़ने के अभियान को तेज करने की तैयारी में जुटी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *