फोटोत्सव–5 : वाराणसी में ऐतिहासिक फोटो-वीडियो एक्सपो का भव्य आयोजन

फोटोत्सव–5 : वाराणसी में ऐतिहासिक फोटो-वीडियो एक्सपो का भव्य आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)।फोटोग्राफी एवं वीडियो इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों के लिए आयोजित फोटोत्सव–5 (Phototsav-5) का भव्य फोटो-वीडियो एक्सपो दिनांक 30 जनवरी 2026 को दीनदयाल हस्तकला संकुल, बदलालपुर, चंदमारी, वाराणसी में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन फोटोग्राफी जगत के लिए एक ऐतिहासिक एवं यादगार कार्यक्रम के रूप में उभरकर सामने आया।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंद्रविजय यादव, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि फोटोग्राफी एवं वीडियो इंडस्ट्री युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुकी है।

इस अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र वर्मा, प्रदेश महासचिव श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, वाराणसी मंडल प्रभारी श्री विमलेश विश्वकर्मा एवं जोन प्रभारी (वाराणसी) श्री दिव्यप्रकाश मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भदोही, मिर्जापुर, आज़मगढ़, गाज़ीपुर सहित बिहार के पटना से आए पदाधिकारियों व सदस्यों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतर-राज्यीय स्वरूप प्रदान किया।

फोटोत्सव–5 में देशभर से आए 6000 से अधिक फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस फोटो-वीडियो एक्सपो में 50 से अधिक प्रतिष्ठित फोटो इंडस्ट्री कंपनियों ने अपने नवीनतम कैमरा, वीडियो उपकरण, एल्बम, प्रिंटिंग सॉल्यूशन एवं अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिला।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों— जिला प्रभारी अशोक विश्वकर्मा, अध्यक्ष भूतनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष अनीश अरोड़ा व अभय श्रीवास्तव, महामंत्री जयकिशन प्रजापति, मंत्री अमित राज , बब्लू,हिमांशु,जितेंद्र प्रजापति समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

फोटोत्सव–5 ने न केवल फोटोग्राफरों को एक साझा मंच प्रदान किया, बल्कि तकनीक, प्रशिक्षण और व्यापार के नए आयाम भी स्थापित किए।

इसे भी पढ़े   अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 9 गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *