रोहनिया में 3.26 करोड़ की लागत से 11 विकास कार्यों का शिलान्यास

रोहनिया में 3.26 करोड़ की लागत से 11 विकास कार्यों का शिलान्यास

वाराणसी  (जनवार्ता)।  रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को चितईपुर स्थित आरआर पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना 2024-25 के तहत कुल 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 11 विभिन्न विकास कार्यों का हवन-पूजन कर शिलान्यास किया।

rajeshswari

इन कार्यों में सीर गोवर्धनपुर में इंटरलॉकिंग, जल निकासी, सड़क एवं सीवर निर्माण, करौंदी नासीरपुर में रोड निर्माण, सुसुवाही की प्रज्ञापुरी कॉलोनी में सीसी रोड व जल निकासी, कंदवा की आनंद नगर, राजीव नगर एवं मणिनगर कॉलोनी में सीसी रोड एवं जल निकासी, शिवाजी नगर में सीसी रोड, ककरमत्ता की पारस पार कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण, पहाड़ी की लक्ष्मी नगर में सीसी रोड एवं जल निकासी तथा शिवदासपुर में इंटरलॉकिंग व जल निकासी कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इन कार्यों से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, श्याम भूषण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, संजीव सिंह, पार्षद गीता सिंह, सुशीला देवी, बेबी कुमारी, रविंद्र कुमार सोनकर, गोपाल पटेल, राजू वर्मा, अजय कुमार बिंद, जेई पंकज पटेल, अमर चंद्र गुप्ता, मुन्नू कुमार राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   काशी से उठी नशा मुक्ति की अलख, युवा बनेंगे विकसित भारत के सारथी – डॉ. मनसुख मांडविया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *