10 करोड़ की लागत से नए रोहनिया थाना भवन का शिलान्यास

10 करोड़ की लागत से नए रोहनिया थाना भवन का शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया थाना परिसर में बुधवार को नए भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन, शिलापट्ट अनावरण तथा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि वर्तमान रोहनिया थाना भवन ब्रिटिश काल का है, जो अब जर्जर हो चुका है। सुरक्षा, सुविधा और आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुराने भवन को ध्वस्त कर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से जी+2 मॉडल का अत्याधुनिक थाना भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन 8 से 12 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि नए थाना भवन का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर एवं सुगम पुलिस सेवाएं प्रदान करना है। भवन में महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत काउंटर, साइबर हेल्प डेस्क तथा एसीपी कार्यालय की उचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जनता संवाद को और प्रभावी बनाने के लिए आधारभूत ढांचे को आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वाराणसी में रोहनिया सहित फूलपुर, लालपुर और पांडेयपुर समेत कुल छह नए थानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा पुलिस लाइन में 196 जी-2 टाइप आवासों का निर्माण भी चल रहा है, ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी वरुणा जोन नीतू, प्रशिक्षु आईपीएस मानसी, एसीपी संजीव शर्मा, रोहनिया व्यापार संघ अध्यक्ष दसमी यादव, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, अजीत पटेल, डॉ. उमेश पटेल, मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, सहायक अभियंता एम. के. नायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत थाना प्रभारी निरीक्षक ने किया।

इसे भी पढ़े   100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने वाला गैंग पकड़ा,4 अरेस्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *