कपसेठी : सरिया चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

कपसेठी : सरिया चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

90 हजार की कमाई का हिस्सा भी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)।  कपसेठी थाने की टीम ने चोरी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शनिवार की सुबह करीब चार बजे अर्जुनपुर से अदमा जाने वाली सड़क के किनारे एक बगीचे में बैठकर अगली चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

rajeshswari

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 फरवरी को ककरहवा निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने अपनी पिकअप वाहन चोरी होने की शिकायत कपसेठी थाने में दर्ज कराई थी। इस वाहन में 2430 किलोग्राम सरिया लदा हुआ था। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद उर्फ शक्कल पटेल निवासी अर्जुनपुर कपसेठी, शमसेर पटेल निवासी लच्छापुर मिर्जामुराद, खेत्तन पटेल और किसन पटेल दोनों निवासी मनियारीपुर रोहनिया शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी की घटनाएं अंजाम देते थे। करीब एक माह पहले उन्होंने अर्जुनपुर क्षेत्र से ही पिकअप वाहन में लदी सरिया चुराई थी। चोरी के बाद सरिया को मनियारीपुर निवासी किशन को कम कीमत पर बेच दिया और उसके प्लॉट पर उतरवा दिया गया। इसके बाद पिकअप वाहन को सुनसान स्थान पर छोड़कर वे फरार हो गए थे।

सरिया बेचने से उन्हें लगभग 90 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें उन्होंने आपस में बांट लिया और धीरे-धीरे खर्च कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से बरामद 20,200 रुपये नकद को उसी रकम का बचा हुआ हिस्सा बताया है। इसके अलावा बरामदगी में 13 कामधेनु मार्का सरिया, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं।

इसे भी पढ़े   निष्पक्ष चुनाव के लिए "एस आई आर" की तिथि बढ़ाना जरूरी : लल्लन राय

कपसेठी पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और यदि अन्य चोरियों से इनका संबंध मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *