बरेका में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत भव्य जागरूकता रैली

बरेका में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत भव्य जागरूकता रैली

वाराणसी (जनवार्ता) : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025” के अंतर्गत बुधवार को एक विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बरेका के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का शुभारंभ मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे ने कुंदन तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर किया।

rajeshswari

रैली कुंदन तिराहे से शुरू होकर सूर्य सरोवर, मां काली मंदिर, और नाथूपुर गेट होते हुए पुनः कुंदन तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” और “स्वच्छ बरेका, स्वस्थ बरेका” जैसे नारों से बरेका परिसर गूंज उठा। स्वच्छता संदेश वाले आकर्षक पोस्टर और बैनर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

रैली में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री ए.के. धुसिया, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (प्लांट) श्री ए.के. सिंह, आरपीएफ जवान, सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। रैली ने बरेका परिसर में स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।

इसे भी पढ़े   किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *