जैन मुनि मणिभद्र महाराज का राजातालाब में भव्य स्वागत

जैन मुनि मणिभद्र महाराज का राजातालाब में भव्य स्वागत

वाराणसी  (जनवार्ता)। चातुर्मास धार्मिक विहार यात्रा पर निकले जैन मुनि मणिभद्र महाराज का शुक्रवार को राजातालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जोरदार स्वागत किया गया। विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महाराज जी का पुष्प-मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया तथा उनके चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।

rajeshswari

यात्रा के दौरान महाराज जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए जैन धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जैन धर्म सर्वजन के कल्याण के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहा है। अहिंसा व्यक्ति का स्वाभाविक गुण है, जबकि हिंसा समाज में रहकर सीखी जाती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अहिंसक बनकर हर जीव-मात्र के हित में कार्य करे, तो यह भारत स्वर्ग बन सकता है।”

इस अवसर पर राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अश्वनी पांडेय, अनिल पांडेय, जगदीश जायसवाल, राजेश जैन, जयप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराज जी की यह चातुर्मास यात्रा लुंबिनी से 6 फरवरी को प्रारंभ हुई थी और लगातार जारी है। शुक्रवार को उन्होंने वाराणसी शहर में पार्श्वनाथ विद्यापीठ सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर में विश्राम कर कछवा (मिर्जापुर) के लिए प्रस्थान किया।

यह यात्रा अहिंसा, शांति एवं सर्वोदय के संदेश को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसे भी पढ़े   मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 346 की स्क्रीनिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *