जीआरपी ; चोरी का मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

जीआरपी ; चोरी का मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । जीआरपी कैंट व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बड़ी सफलता हासिल की। चोरी के एक महंगे मोबाइल फोन सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

rajeshswari

पकड़े गए चोर की पहचान जमाल अहमद (36) निवासी दुलहीपुर प्लाट शैलपुत्री पोखरी, थाना मुगलसराय, जिला चंदौली के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी माधोसिंह), कांस्टेबल संजय सिंह यादव (जीआरपी), हेड कांस्टेबल संजय यादव (आरपीएफ पोस्ट वाराणसी) तथा कांस्टेबल सतीश यादव (आरपीएफ सीआईबी) की टीम प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। दोपहर करीब 11:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 के काशी छोर पर नाम पट्टिका के पास बने सीमेंट बेंच के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया।

तलाशी में उसके पास से एक नीला-आसमानी रंग का रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसका अनुमानुमानित मूल्य 25,000 रुपये बताया गया है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक  रजोल नागर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर चोरी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *