गंगा तट पर महिला बीच हैंडबॉल का ऐतिहासिक आयोजन, कोर्ट निर्माण का निरीक्षण पूरा

गंगा तट पर महिला बीच हैंडबॉल का ऐतिहासिक आयोजन, कोर्ट निर्माण का निरीक्षण पूरा

वाराणसी  (जनवार्ता)। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब और जिला नौकायन संघ की संयुक्त पहल से वाराणसी में गंगा के बालू पर पहली बार महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। शनिवार को मठ गढ़वा आश्रम के सामने बन रहे बीच हैंडबॉल कोर्ट का निरीक्षण किया गया।

rajeshswari

यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन डॉ. एके सिंह और जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कोर्ट बनाने वाले मनोज कुमार और कन्हैया से विस्तृत जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने कोर्ट निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. एके सिंह ने बताया, “यह आयोजन न सिर्फ वाराणसी में बीच हैंडबॉल को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान भी प्रदान करेगा। गंगा किनारे होने वाला यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने का बेहतरीन मंच देगा।”

जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा, “इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। हम सभी टीमों को उच्च मानकों के अनुसार तैयार कर रहे हैं ताकि प्रतियोगिता बेहतरीन स्तर की हो।”

प्रतियोगिता 12 और 13 अप्रैल को प्रैक्टिस एवं ट्रायल मैचों के साथ शुरू होगी। इसके बाद 14 और 15 अप्रैल को मुख्य महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 12 टीमों की 96 महिला खिलाड़ियां भाग लेंगी, जिनमें 14 राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियां शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कोर्ट निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया ताकि 12 अप्रैल तक दोनों कोर्ट पूरी तरह तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि ट्रायल मैचों के माध्यम से खिलाड़ियों की तैयारी का स्तर भी परखा जाएगा।

इसे भी पढ़े   सस्ते लोन के लिए इंतजार,RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव,रेपो रेट 6.5% पर बरकरार

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि गंगा तट पर होने वाली यह अनोखी प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों को आकर्षित करेगी, बल्कि वाराणसी में बीच हैंडबॉल की नई परंपरा की शुरुआत भी करेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *