वाराणसी में दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या का मामला: पति और सास गिरफ्तार

वाराणसी में दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या का मामला: पति और सास गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। कपसेठी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के बाद युवती आंचल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कपसेठी पुलिस ने आज वांछित अभियुक्त अच्छेलाल यादव उर्फ गोरख जो मृतका आंचल यादव का पति है और उसकी मां मुन्नी देवी जो मृतका की सास है को गिरफ्तार कर लिया है।

rajeshswari

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर कुरु तिराहे के पास से की गई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2), 108 तथा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

मृतका आंचल यादव की शादी 17 मई 2025 को अच्छेलाल यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ग्राम भगवतीपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। 4 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आंचल ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। लगभग एक घंटे बाद ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो आंचल घर में मृत अवस्था में मिली। मृतका की मां ने थाना कपसेठी पर लिखित तहरीर दी कि दहेज की मांग न मानने पर ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : नेशनल शूटर पर हमले के आरोपियों को सजा

इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दहेज उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है। वाराणसी पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *