वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण तबादला : डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई, सुश्री लिपि नागयाच का स्वागत

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण तबादला : डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई, सुश्री लिपि नागयाच का स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावपूर्ण विदाई दी तथा नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का हार्दिक स्वागत किया।

rajeshswari

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री  अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, बेहतर समन्वय और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। डॉ. सोनी (2022 बैच के आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने एमबीबीएस के बाद आईपीएस बनकर युवाओं के लिए प्रेरणा बनी) की सेवाओं को याद करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इसी कार्यक्रम में गाजियाबाद से प्रमोशन के बाद वाराणसी आईं युवा आईपीएस अधिकारी सुश्री लिपि नागयाच (2022 बैच, भोपाल निवासी) का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय)  शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   'आतंकवाद बांटता है और…',जी-20 टूरिज्म मिनिस्टर की बैठक में बोले पीएम मोदी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *