बड़ागांव : जमीन विवाद में महिला पर घर में घुसकर हमला, टूटी उंगली   6 पर केस

बड़ागांव : जमीन विवाद में महिला पर घर में घुसकर हमला, टूटी उंगली   6 पर केस

वाराणसी (जनवार्ता): बड़ागांव थाना क्षेत्र के लुच्चेपुर भटौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला की दाहिने हाथ की उंगली टूट गई, जबकि बचाने आई उसकी चाची भी घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

पीड़िता रानी (पत्नी रामचंदर) ने बड़ागांव थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 1 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के फक्कड़, कन्हैया (स्व. बाला के पुत्र), दिलीप, रमेश (फक्कड़ के पुत्र), कोमल और जय (कन्हैया के पुत्र) लाठियां-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर रानी की निर्मम पिटाई कर दी। मारपीट इतनी तेज थी कि उनकी दाहिने हाथ की दूसरी उंगली टूट गई।

शोर सुनकर मदद के लिए पहुंची रानी की चाची साधना को भी आरोपियों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी शिकायत करने की धमकी देते हुए जान से मारने की चेतावनी देकर फरार हो गए, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी विकास प्राधिकरण में विशेष रजिस्ट्री कैंप शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *