बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण

बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण

रेल परियोजनाओं की समीक्षा

rajeshswari

वाराणसी  (जनवार्ता): रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (जन परिवेदना)  विकास कुमार जैन ने शनिवार को अपने एकदिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने सर्कुलेटिंग एरिया, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, फूड स्टॉल, वाटर बूथ, डिजिटल चार्टिंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, यात्री बेंच और शेड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी वातानुकूलित प्रतीक्षालयों के रखरखाव और प्रबंधन को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात, श्री जैन ने गाड़ी संख्या 20175 बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोचों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और ओ.बी.एच.एस. कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का कड़ा निर्देश दिया।

तदुपरांत, श्री जैन ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक  आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन)  राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा)  अजय सिंह सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे। आर.के. सिंह ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल में चल रही रेल परियोजनाओं, जैसे मेजर ब्रिज, उपरिगामी पुल, रेल अंडर पास, अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास और गाड़ियों में सुरक्षा डिवाइस ‘कवच’ की स्थापना की योजना पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यकारी निदेशक ने सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, श्री जैन ने उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन, गार्ड व लोकोपायलट रनिंग रूम, काशी स्टेशन और मालवीय ब्रिज के निकट प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज साइट का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े   मशीनों का जाल: बच्चों की टूटती मानसिक दुनिया

यह दौरा रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *