जंसा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद

जंसा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सपेहटा गांव से लापता हुई महिला उर्मिला देवी को जंसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी पत्नी अखिलेश कुमार, निवासी ग्राम सपेहटा, थाना जंसा, के बिना बताए घर से चले जाने पर परिजनों ने शनिवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जंसा पुलिस ने टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और सर्विलांस की मदद से खोजबीन करते हुए महिला को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जंसा उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह, उपनिरीक्षक रामचन्द्र यादव, महिला उपनिरीक्षक नेहा सिंह और महिला कांस्टेबल श्रेया शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े   प्रधानाध्यापक पर सहायक शिक्षक ने मारपीट का लगाया आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *