पीएम मोदी के गोद लिए आदर्श गांव ककरहिया का तेजी से हो रहा विकास

पीएम मोदी के गोद लिए आदर्श गांव ककरहिया का तेजी से हो रहा विकास

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श गांव ककरहिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने गांव स्थित चौरा माता मंदिर प्रांगण में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत हवन-पूजन कर शिलान्यास किया।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि इस राशि से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पिच रोड, कूड़ादान, साइनेज सहित कुल आठ नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे गांव की मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीणों का जीवन आसान बनेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सूरज कुमार ने विधायक का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. उमेश पटेल, बसंत लाल पटेल, बेचू लाल पटेल, मानस सिंह, दशमी राम पटेल, मनोज सिंह, जेई अक्षय पटेल, एई राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ककरहिया गांव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है, जिससे यहां विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   जीतनराम मांझी का नीतीश सरकार को बड़ा झटका,बेटे संतोष ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *