लालपुर : 88 किलो गांजा के साथ संगठित गैंग का शातिर तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

लालपुर : 88 किलो गांजा के साथ संगठित गैंग का शातिर तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को लालपुर-पाण्डेयपुर थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी गेट नंबर-1 के पास से बोलेरो सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजे की खेप बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना पुष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत पहड़िया मण्डी के पास घेराबंदी कर ली। तलाशी के दौरान बोलेरो गाड़ी से 56 पैकेटों में छिपाकर लाया गया कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद एक अन्य तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त कपिलदेव सिंह बुलंदशहर का रहने वाला है और दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य है। डीसीपी अपराध नीतू कादयान ने बताया कि कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी ने कहा कि यह गैंग दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करता है। पुलिस अब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे सिंडिकेट को पकड़ने के लिए गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   दिनदहाड़े बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला; पीड़ित ने की तहरीर की बात, पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत

इस बड़ी सफलता पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बरामदगी में 88 किलोग्राम गांजा, बोलेरो गाड़ी और संबंधित कागजात शामिल हैं।

गिरफ्तारी में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रहादेव, प्रमोद सिंह, अवनीश पाण्डेय, आलोक मौर्य, दिनेश कुमार और अन्य जवान शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *