प्रेमिका के पिता को फंसाने के चक्कर में LLB छात्र ने दी कचहरी और वकील को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

प्रेमिका के पिता को फंसाने के चक्कर में LLB छात्र ने दी कचहरी और वकील को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। एक प्रेम प्रसंग ने वाराणसी की कचहरी को हिलाकर रख दिया। एलएलबी के छात्र अजीत कुमार सरोज ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के इरादे से वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल पर कचहरी समेत उन्हें बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

rajeshswari

मामला बुधवार रात का है, जब रात 2:30 बजे श्रीनाथ त्रिपाठी के फोन पर संदेश आया— **”बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी।”** यह धमकी पिछले कुछ दिनों से जिला जज संजीव शुक्ला के ई-मेल पर मिल रही कचहरी बम धमकियों के सिलसिले में चौथी बार थी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने तुरंत जिला जज और पुलिस को सूचित किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त से शीघ्र जांच की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट रवि शंकर सिंह, एसीपी कैंट नितिज तनेजा और इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने कचहरी की सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। न्यायिक कार्य सामान्य रूप से जारी रहा।

भेलूपुर पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर संदिग्ध मोबाइल नंबर 07796041673 के खिलाफ केस दर्ज किया। गहन जांच और सर्विलांस से पुलिस आरोपी तक पहुंची— अजीत कुमार सरोज (जंसा निवासी)। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अजीत अपनी पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के पिता (श्रीनाथ त्रिपाठी) से नाराज था। उसने बुधवार रात प्रेमिका के पिता का सिम चुराकर अपने फोन में लगाया और धमकी भरा मैसेज भेज दिया, ताकि पिता फंस जाएं। लेकिन योजना उल्टी पड़ गई और खुद फंस गया।

इसे भी पढ़े   शालीन भनोट को 200 बिच्छुओं ने ऐसा काटा कि बिगड़ गया चेहरे का नक्शा,लोगों ने लिए जमकर मजे

पुलिस ने बताया कि अजीत ने सोचा था कि इस तरह प्रेमिका के पिता पर केस बनेगा और रिश्ता टूट जाएगा, लेकिन सर्विलांस और तकनीकी जांच ने उसके इरादे को बेनकाब कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *