सारनाथ : शॉर्ट सर्किट से होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

सारनाथ : शॉर्ट सर्किट से होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

स्थानीय युवकों ने बचाई इमारत

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ के बुद्धा सिटी कॉलोनी में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट की वजह से एसडी सनराइज होटल में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रिसेप्शन हॉल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। स्थानीय युवकों की त्वरित प्रतिक्रिया और साहस से बड़े हादसे को टाला जा सका।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, होटल के मालिक आजमगढ़ के विनोद कुमार यादव हैं, जो सिंचाई विभाग में जौनपुर में तैनात हैं। वे सारनाथ के हवेलियां चौराहे पर किराए के मकान में रहते हैं। आज सुबह करीब 6 बजे होटल के रिसेप्शन हॉल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे धुएं के घने गुबार के बाद आग की लपटें भड़क उठीं।

आसपास रहने वाले युवक ईशु, संजय, अमित, शुभम और नितिन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर होटल में लगे फायर सिस्टम को सक्रिय किया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रिसेप्शन हॉल में मौजूद शीशे और टाइल्स तक टूट गए। होटल में रखा 12 सोफा सेट, एलसीडी टीवी, एयर कंडीशनर, फ्रिज, काउंटर, टेबल, सीसीटीवी कैमरा और अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि इस समय होटल में कोई पर्यटक या मेहमान नहीं था, जिससे जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई।

होटल मालिक विनोद कुमार यादव ने बताया कि आग पूरी तरह शॉर्ट सर्किट से लगी। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी से संपर्क करने की बात कही।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात होटल में गाजीपुर के एक परिवार की रिंग सेरेमनी पार्टी चल रही थी। होटल में लॉन और भूमिगत हॉल दोनों बुक थे।

इसे भी पढ़े   Maha Navami 2023 : नवरात्रि महानवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन सड़क पर खड़ी ट्राली ट्रांसफार्मर के कारण गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *