घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
वाराणसी (जनवार्ता) । लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नईबस्ती इलाके में रविवार को 35 वर्षीय अन्नू कुमारी नामक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई ।


मृतका का पति अजीत कुमार एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का एक 5 वर्षीय पुत्र भी है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया है।
चौकी प्रभारी पांडेयपुर के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू कलह को इस आत्महत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं घरेलू विवाद, मानसिक तनाव या अन्य किसी वजह को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
आसपास के रहवासियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लोग दौड़कर मृतका के घर पहुंचे, जहां महिला फंदे से लटकी हुई मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

