विरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम पर बनेगा स्मृति द्वार

विरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम पर बनेगा स्मृति द्वार

नगर निगम 10 लाख रुपये की लागत से कराएगा निर्माण

वाराणसी। वार्ड नंबर 11 हुकुलगंज में पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक एवं विरहा सम्राट स्वर्गीय हीरालाल यादव की स्मृति को संजोने की दिशा में नगर निगम की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। उनके आवास के पास नगर निगम द्वारा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

rajeshswari

विरहा सम्राट हीरालाल यादव ने अपनी गायकी के माध्यम से लोकगीतों और विरहा की परंपरा को नई पहचान दिलाई। उनकी कला और योगदान ने उन्हें देश-विदेश में प्रसिद्धि दिलाई। उनके नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान की याद दिलाएगा।

भूमिपूजन के अवसर पर विरहा सम्राट के परिजन रामजी यादव, राजनारायण यादव, धन्नू भगत, सत्यनारायण यादव बल्लू, बचाऊ यादव और विजय यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा नेता रविशंकर पटेल, नीरज सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश मौर्य, अनिल सिंह, अजय अग्रहरी, आशिक कुरैशी और अनुपम उपाध्याय सहित दर्जनों क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   नाली से मिले पांच माह के दो नवजात शिशुओं के शव, इलाके में सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *