नाबालिग संदिग्ध हालात में मध्य रात्रि को लापता, पुलिस जांच में जुटी
चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे अचानक घर से चली गई।पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जब उन्हें बेटी के कमरे में न होने का पता चला तो उन्होंने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी मोबाइल फोन पर काफी बातें किया करती थी। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी के बहकावे में आकर घर से गई हो सकती है।
वहीं, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपराध दर्ज कर लिया गया है


