नाबालिग ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में हुई मौत

नाबालिग ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में हुई मौत

अवैध खनन व ओवरलोडिंग को बताया जा रहा दोषी

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना उमराहा गांव के पास नहर के पुलिया पर हुई, जहाँ अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर का पहिया पुलिया की चहारदीवारी से टकरा गया।
जानकारी के अनुसार, बालू मिश्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर के पुलिया पर संतुलन बिगड़ा। वाहन पुलिया के दीवार से टकराया और इंजन उठने से यह पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान भगतुआ निवासी रोहित कुमार (17) पुत्र धनई के रूप में हुई है। वह सरसौल से बालू मिश्रित मिट्टी ट्रॉली में लादकर पियरी ले जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी चिरईगांव को घटनास्थल भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए अवैध खनन और ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अवैध खनन तेजी से हो रहा है और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं घटती हैं।गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, वाराणसी मोहित अग्रवाल ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, किंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पुलिस ने इस मामले में भी अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा दर्शन: धनतेरस से अन्नकूट तक पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *