मिर्जामुराद : जहरीले कनेर फल खाने दो सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की मौत

मिर्जामुराद : जहरीले कनेर फल खाने दो सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की मौत

वाराणसी (जनवार्ता) । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहरीले कनेर फल खाने से तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियां गांव निवासी मिथिलेश की दो बेटियां हर्षिता (6 वर्ष) व अंशिका (3 वर्ष) तथा पड़ोसी मनीष की बेटी नैंसी (4 वर्ष) हैं। दो मृतक बच्चियां सगी बहनें थीं, जबकि तीसरी उनकी सहेली।

rajeshswari

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शवों से लिपटकर रोते-बिलखते रहे। ग्राम प्रधान ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम राजातालाब और एडिशनल डीसीपी वैभव बांगर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां सोमवार को खेलते-खेलते गांव के पास बगीचे में चली गईं। वहां फूल तोड़ते समय उन्होंने कनेर के फल भी तोड़ लिए और गलती से उन्हें खा लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े   स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सैनिकों के लिए भेजीं 105 राखियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *