मिर्जामुराद: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

मिर्जामुराद: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

वाराणसी । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों को नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को मेहदीगंज बस स्टॉप, रिंग रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आकाश उर्फ गोलू (20) और राकेश कुमार पटेल उर्फ लूजे (23) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं।

पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी (जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है) को दोनों आरोपित रथयात्रा मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में मिर्जामुराद थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 70(2), 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी) व 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी दोनों भाइयों की तलाश कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों को मेहदीगंज बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : दो सिपाहियों ने साथी पर किया हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *