जीआरपी : नई दिल्ली से सकुशल बरामद हुई उन्नाव की लापता युवती

जीआरपी : नई दिल्ली से सकुशल बरामद हुई उन्नाव की लापता युवती

परिजनों को सौंपी गई

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में उन्नाव की 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, उन्नाव जनपद निवासी युवती के गुमशुदा होने की रिपोर्ट 4 जुलाई 2026 को जीआरपी कैंट थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की लोकेशन नई दिल्ली में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे सकुशल बरामद कर वाराणसी ले आई।

पूछताछ, बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान युवती ने बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई। उसने अपनी इच्छा से परिजनों के साथ घर जाने की बात कही तथा चिकित्सीय परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आवश्यक हिदायतों के साथ युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल सौभाग्य पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल संगम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इसे भी पढ़े   संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया गया प्रसाद वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *