विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पत्रकार सुभाष चंद सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पत्रकार सुभाष चंद सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को अहमदाबाद फोन कर वरिष्ठ पत्रकार एवं दो बार काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रह चुके सुभाष चंद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने श्री सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द काशी लौटने की प्रार्थना की।

rajeshswari

बताया गया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद सिंह गंभीर बीमारी के चलते इन दिनों अहमदाबाद में उपचार करा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

डॉ. तिवारी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी लिए जाने पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़े   अग्निवीर भर्ती रैली : गाज़ीपुर-मऊ के बाद अब मिर्जापुर, भदोही व गोरखपुर के 1264 अभ्यर्थियों की बारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *