विकसित भारत’ के संकल्प का प्रतीक है मोदी का नेतृत्व:आयुष मंत्री दयालु
वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश आयुष मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने काशीवासियों की ओर से नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे 145 करोड़ देशवासियों के सुख, समृद्धि और संतोष के लिए समर्पित नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जारी बयान में जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री ने कहा, काशी की पावन धरती से ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार करने की दिशा में यह उपलब्धि जन-जन के अटूट विश्वास और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ का लक्ष्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। सेवा, सुशासन और समर्पण के मूल्यों के साथ भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जबकि आयुष मंत्री ने बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा से देश की निरंतर प्रगति की कामना की।


