9 वर्षों में 486 से अधिक प्रमुख परियोजनाएं हुईं पूरी :  सुरेश खन्ना

9 वर्षों में 486 से अधिक प्रमुख परियोजनाएं हुईं पूरी :  सुरेश खन्ना

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में काशी (वाराणसी) में आर्थिक, सामाजिक और भौतिक ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि इस अवधि में सड़क, पुल, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 35,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली 486 प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि हजारों करोड़ रुपये की कई अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

श्री खन्ना ने गुरुवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वाराणसी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। शहर के 720 स्थानों पर सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही आधुनिक शॉपिंग और पार्किंग सुविधाओं का विकास किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में 1,800 करोड़ की लागत से 43 परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इनमें कैंसर इंस्टीट्यूट और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं, जिससे काशीवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

शिक्षा क्षेत्र में लाखों छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, स्मार्ट क्लासरूम और अटल टिंकरिंग लैब्स की सुविधा प्रदान की गई है।

कृषि क्षेत्र में 3 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। सोलर पंप, किसान क्रेडिट कार्ड और ऋण मोचन योजना जैसी योजनाओं से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स सिटी, रोप-वे और एयरपोर्ट विस्तार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द ही पूरी होकर काशी के विकास में नई गति प्रदान करेंगी।

इसे भी पढ़े   पत्नी की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल पति की भी इलाज के दौरान हुई मौत

श्री सुरेश खन्ना ने कहा कि काशी ने परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संतुलन के साथ विकास की नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और समर्पण से काशी न केवल धार्मिक नगरी के रूप में बल्कि एक आधुनिक, सुविधायुक्त और समृद्ध शहर के रूप में उभर रहा है।

पत्रकार वार्ता से पूर्व उन्होंने एक कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनावार लाभ प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *