प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर उत्तरी से 5000 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
घर-घर बांटे जा रहे आमंत्रण पत्र
वाराणसी (जनवार्ता) । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों के सेवापुरी स्थित कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को राजर्षि, सारनाथ और धूपचंडी मंडलों में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सेवापुरी के बनौली गांव में कार्यकर्ताओं संग घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए।
रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मोहनसराय स्थित अपना दल एस कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मानस सिंह के जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया गया।
बैठक में डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार वर्मा, सियाराम पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद प्रधान, प्रमोद सिंह, विवेक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#bjp #pmmodisevapuri