राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले में मां ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले में मां ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

वाराणसी (जनवार्ता) : लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में 9-10 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले राहुल मिश्रा (30) की मां ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर पत्नी संध्या सिंह के कथित प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

rajeshswari

मृतक की मां ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में शुभम पर कार्रवाई नहीं हुई तो कचहरी शास्त्री घाट पर सामाजिक संगठनों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि राहुल ने मौत से पहले 7 मिनट 29 सेकंड का वीडियो बनाया था, जिसमें पत्नी पर बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मामले में संध्या और उसकी मां को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन शुभम अभी फरार है।

सामाजिक कार्यकर्ता सीमा चौधरी, विकास मौर्या, हेमंत पाठक सहित कई लोगों ने परिवार का साथ देते हुए ज्ञापन सौंपा। पुलिस कमिश्नर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़े   कैंट पुलिस ने सात वाहन किए सीज, एक का चालान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *