नगर निगम : एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा

नगर निगम : एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा

वाराणसी (जनवार्ता)।  शहर के 2.20 लाख भवन स्वामियों की संपत्ति संबंधी पूरी जानकारी अब घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध होगी। नगर निगम प्रशासन अपने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है, जिससे करदाताओं को टैक्स और संपत्ति का पूरा विवरण एक क्लिक में मिल सकेगा।

rajeshswari

गृहकर, जलकर और सीवर कर का एकीकृत बिल

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में बिलिंग प्रणाली को एकीकृत कर दिया गया है। अप्रैल से गृहकर, सीवर कर और जलकर का एक ही बिल जारी किया जा रहा है। यदि बिल में कोई त्रुटि मिलती है तो भवन स्वामी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर उसे सुधरवा सकते हैं।

पारदर्शिता और सुविधा में बढ़ोतरी

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद भवन मालिक यह जान पाएंगे कि उनका कितना कर कब जमा हुआ, भवन का कुल एरिया कितना है और वर्तमान स्टेटस क्या है। सारी जानकारी निगम की वेबसाइट पर सुरक्षित रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध होगी।

नगर निगम की तकनीकी टीम इस अपग्रेड पर लगातार काम कर रही है और जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और करदाताओं को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के गंगा घाट पर आरती के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ जरुरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *