युवती की रहस्यमय लापता, परिवार ने जताई हत्या या दुर्व्यापार की आशंका

युवती की रहस्यमय लापता, परिवार ने जताई हत्या या दुर्व्यापार की आशंका

चौबेपुर(जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, युवती पिछले 8 दिसंबर की मध्यरात्रि में अपने घर से गायब हो गई।परिवार का आरोप है कि युवती को गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था। लापता युवती के भाई के अनुसार, मेरी बहन की जबरदस्ती भगा ले गया है। मुझे अंदेशा है कि उसकी हत्या या फिर उसे कहीं ले जाकर बेचा जा सकता है।मामले की तुरंत रिपोर्ट करने के बाद, सुबह से ही युवती की तलाश शुरू हो गई। इस बीच स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।उच्च पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवती की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैंथाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं और संदिग्धों की ओर से जांच शुरू कर दी है।हालांकि, युवती के सुरक्षित वापस मिलने तक परिवार की चिंता बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *