वाराणसी में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पति पर अवैध संबंधों का शक; पुलिस जांच में जुटी

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नेहा के पति के अवैध संबंधों को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी तनाव के चलते यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि नेहा के पति रेलवे में कार्यरत हैं और घटना के समय घर पर ही मौजूद थे।

सूचना मिलते ही चितईपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इसे भी पढ़े   स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने यूपीएससी-आईएसएस 12वीं रैंक धारक शिवानी वर्मा का किया सम्मान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *