रीजनल एथलेटिक्स में जोसेफ कॉन्वेंट का जलवा, नित्या-अनुष्का ने मारी बाजी

रीजनल एथलेटिक्स में जोसेफ कॉन्वेंट का जलवा, नित्या-अनुष्का ने मारी बाजी

वाराणसी (जनवार्ता)। सेंट जॉन’ स्कूल बीएलडब्ल्यू में 18-19 अगस्त को हुई रीजनल एथलेटिक्स बालिका वर्ग चैंपियनशिप में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, शिवपुर की छात्राओं ने दबदबा बनाया। वाराणसी जोन से उतरी टीम ने 16 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम कर अंडर-17 ग्रुप में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
17 वर्षीय वर्ग में नित्या सिंह ने 800, 1500 मीटर और ऊँची कूद में तीन स्वर्ण जीतकर तिहरी सफलता पाई। अनुष्का सिंह ने 100 मीटर, ट्रिपल जंप और रिले में स्वर्ण, जबकि लॉन्ग जंप में रजत हासिल किया। अनन्या सिंह ने 400 मीटर में रजत, 200 मीटर में कांस्य और रिले में स्वर्ण झटके। परिधि सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण और गोला फेंक में कांस्य पाया।
19 वर्षीय वर्ग में सुनैना ने 800, 1500 और रिले में स्वर्ण, 3000 मीटर में कांस्य जीता। आराध्या सिंह ने ऊँची कूद और रिले में स्वर्ण तथा वैशली खालको ने ट्रिपल जंप और रिले में स्वर्ण पदक हासिल किए।
14 वर्षीय वर्ग में अनम अंसारी ने लॉन्ग जंप में कांस्य व रिले में रजत और हर्षिता ने ऊँची कूद में रजत पदक पाया।
जोसेफ कॉन्वेंट की इस उपलब्धि से स्कूल और वाराणसी जोन का मान बढ़ा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी की जीडीपी बढ़ाएगा आईआईए इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 इन्वेस्ट यूपी उद्योग व पर्यटन विभागों की भागीदारी सुनिश्चित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *