राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बनी उपविजेता

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बनी उपविजेता

डीआरएम ने किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता) । 18वीं ओलंपियन विवेक सिंह राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की हॉकी टीम का गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने अपने कार्यालय में स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rajeshswari

इस अवसर पर डीआरएम आशीष जैन ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, कठिन परिश्रम और टीम भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की टीम भविष्य में विजेता बनने का गौरव अवश्य हासिल करेगी।

कार्यक्रम में मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल, मंडल क्रीड़ा सचिव सतीश नारायण सिंह सहित टीम के खिलाड़ी अमित कुमार, संदीप सिंह, सिद्धांत, अतुलदीप, सौरभ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्वोत्तर रेलवे को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अतुलदीप और संजय ने शानदार गोल कर टीम को कड़ी टक्कर दिलाई, लेकिन अंततः टीम उपविजेता रही।

इसे भी पढ़े   रामनगर : दो पिस्टल व सात कारतूस के साथ असलहा तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *