मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

वाराणसी (जनवार्ता): जिले के सेवापुरी क्षेत्र के जंसा थाना अंतर्गत चौखंडी-सेवापुरी रेलखंड पर शुक्रवार को सारंगपुर के पास डाउन बाक्सन मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

सूचना मिलते ही जंसा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक लाठी बरामद हुई है। वह चेकदार गमछा और सफेद लूंगी पहने हुए था।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: काशी नरेश की कार ट्रक से टकराई; सभी सुरक्षित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *