सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दी भावपूर्णश्रद्धांजलि

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दी भावपूर्णश्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता) : देश की पहली महिला अध्यापिका, नारी मुक्ति की प्रणेता और महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर रोहनिया विधायक **डॉ. सुनील पटेल** ने उन्हें गहन श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा, “सावित्रीबाई फुले के समाज के प्रति किए गए अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा देने का साहसिक कदम उठाया, जब समाज में महिलाओं की शिक्षा के लिए कोई अनुकूल परिस्थिति नहीं थी। उनका जीवन और संघर्ष आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में विधानसभा स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक के समापन के बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को समाज में मजबूती से स्थापित करने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा और अधिकार दिलाने के लिए जो कठिन संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा से समाज में बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सावित्रीबाई फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सुधार के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक **डॉ. सुनील पटेल** के अलावा राष्ट्रीय सचिव व रोहनिया विधानसभा प्रभारी **मेघनाथ पटेल**, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि **डॉ. महेंद्र सिंह पटेल**, जिलाध्यक्ष **राजेंद्र पटेल**, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष **बसंत लाल पटेल**, युवा मंच अध्यक्ष **संत राज पटेल**, जिला महासचिव **राजकुमार वर्मा**, **श्यामबली पटेल**, मीडिया प्रभारी *रामधन मास्टर*, जिला सचिव *सकल नारायण मास्टर*, जोन अध्यक्ष *आदर्श पटेल*, **डॉ. प्रेम पटेल**, सेक्टर अध्यक्ष **भरत पटेल**, **दशमी पटेल**, **बेचू पटेल**, **पारस पटेल**, **शंभू पटेल**, **सोमनाथ पटेल**, **भूलन पटेल**, **आदिल खान** सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   प्रतापगढ़: छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *