भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

वाराणसी (जनवार्ता) : लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स दुकान के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (संख्या BR-05 W-5834) सड़क किनारे खड़े ट्रक (संख्या UP-65 JT-8374) से पीछे से जा टकराई।

rajeshswari

हादसे में अवध किशोर चौबे (65 वर्ष), पुत्र शिवशंकर चौबे, निवासी सब्या चरगहा, चम्पारण, बेतिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में नीला चौबे (60 वर्ष), अमित कुमार (40 वर्ष), सौम्या चौबे (37 वर्ष), सादिका चौबे (10 वर्ष) और अनामिका चौबे (6 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही लालपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   गांव-गांव से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर, 28 अप्रैल के सम्मेलन की तैयारियां तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *