कुएं में गिरी नील गाय की दर्दनाक मौत

कुएं में गिरी नील गाय की दर्दनाक मौत

चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव में बुधवार की भोर एक दुखद घटना घटी। करीब सुबह 5 बजे एक नील गाय किसी कारणवश गांव के एक कुएं में जा गिरी।सुबह होते ही जब स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को देखा, तो उन्होंने तुरंत फायर सर्विस और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तथा थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा अपनी फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

rajeshswari

फायर सर्विस के दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कठिन बचाव अभियान चलाकर नील गाय को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि दुर्भाग्य से, बचाव के समय तक गाय की मौत हो चुकी थी। इस दुखद अंत ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। वहीं पुलिस ने  लोगों से अनुरोध किया है कि वे खुले कुओं को ढंककर रखें ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़े   टॉप-10 अपराधी को एनबीडब्लू में किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *