‘पापा की प्रिंसेस’ ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा – “मुझे ससुराल में प्यार नहीं मिला”

‘पापा की प्रिंसेस’ ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा – “मुझे ससुराल में प्यार नहीं मिला”

वाराणसी (शिवपुर): दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की एक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। शिवपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी में 26 वर्षीय काजल राय ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने मायके वालों को व्हाट्सएप पर भेजे भावुक सुसाइड नोट में लिखा, **”मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं… मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड़-प्यार से पाला, लेकिन ससुराल में मुझे वह प्यार नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी।”

rajeshswari

काजल राय की शादी 16 नवंबर 2024 को बैंक ऑफ इंडिया, मलदहिया शाखा में असिस्टेंट मैनेजर नितेश कुमार सिंह से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में करीब 80 लाख रुपये खर्च हुए थे, फिर भी ससुराल पक्ष द्वारा नई कार और अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही काजल को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई, जिसमें मारपीट, गालियां और अलग-थलग करने जैसे कृत्य शामिल थे।

9 फरवरी 2026 को काजल ने शिवपुर थाने में पति नितेश कुमार सिंह, सास कनकलता सिंह, जेठ विवेक कुमार सिंह, जेठ अभिषेक कुमार सिंह, जेठानी प्रिया सिंह और आंचल सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोप है कि उन्हें घर की तीसरी मंजिल पर कैद कर अकेला छोड़ दिया गया, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह बिगड़ गया। सुसाइड नोट में उन्होंने ससुराल में हो रही प्रताड़ना का विस्तार से जिक्र किया।

घटना की जानकारी तब मिली जब मायके वाले बार-बार फोन करने पर जवाब न मिलने पर ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में फंदे से लटकती काजल का शव बरामद किया। फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता नीरज राय की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने पति नितेश सहित कुल 10 लोगों (जेठ, जेठानी, ननद नीतू सिंह, सास कनकलता सिंह, देवर अनूप सिंह, नरेंद्र प्रकाश सिंह, अमित सिंह, प्रमिला सिंह आदि) के खिलाफ दहेज हत्या, छेड़खानी और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े   सीतापुर में शख्स बना हैवान,पहले मां-पत्नी का किया मर्डर,3 बच्चों को उतारा मौत के घाट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *