चौबेपुर से एयरपोर्ट मार्ग पर अवरोध से लोगों की बढ़ी परेशानी

चौबेपुर से एयरपोर्ट मार्ग पर अवरोध से लोगों की बढ़ी परेशानी

पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले चौबेपुर बाजार के महत्वपूर्ण मार्ग पर मंगलवार को एक बार फिर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। चौराहे से करीब 100 मीटर आगे भूमि विवाद के कारण सड़क पर ईंट-पत्थर डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भूमि विवाद वर्ष 2016 से न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर ईंट-पत्थर डालने शुरू कर दिए, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, राहगीरों, व्यापारियों और मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।

लोगों का कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है। यदि मामला न्यायालय में लंबित है, तो किसी भी पक्ष द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध खड़ा करना उचित नहीं है। ऐसे में विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से यह विवाद आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

यह मार्ग बाबतपुर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी प्रकार का अवरोध हटाकर निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जाए तथा लंबे समय से लंबित विवाद का शीघ्र समाधान कराया जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार की सड़क सुधार योजनाओं के बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बार-बार उत्पन्न हो रही समस्याएं विकास कार्यों और विभागीय जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं।

इसे भी पढ़े   CCTV लगाने पर विवाद, जेठ ने महिला पर ईंट से किया हमला

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *