वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

कैंट रेलवे स्टेशन सहित व्यस्त स्थानों पर सघन चेकिंग

वाराणसी (जनवार्ता): वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय (कचहरी) को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिलने के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ा कर दिया गया है। जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर रात में प्राप्त इस धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, जिसमें कचहरी परिसर को खाली कराया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

rajeshswari

धमकी के मद्देनजर एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर, इंस्पेक्टर सिगरा संजय मिश्रा, रोडवेज चौकी इंचार्ज कुमार गौरव सिंह सहित जीआरपी थाना और आरपीएफ थाना की टीमें शामिल रहीं। जांच में श्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉयड), बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और भारी पुलिस बल तैनात रहा। काउंटर, प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म और आसपास के क्षेत्रों में गहन जाँच की गई।

एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बनारस के प्रमुख स्थलों, घाटों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष चेकिंग अभियान जारी है। उन्होंने आमजन और यात्रियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर दें।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई है, जिसमें कचहरी परिसर सहित कई स्थानों पर विस्फोट की बात कही गई है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित जगहों पर सतर्कता बढ़ा दी है और जांच जारी है। शहर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री कप सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता: श्यामा हैंडबॉल एकेडमी ने जीता कांस्य पदक

प्रशासन का कहना है कि ऐसी धमकियां अक्सर जांच के दायरे में आती हैं, लेकिन जन सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *